साउथ मूवीज

Fact Check: तृषा के साथ एक कार में अजित कुमार की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे Thalapathy Vijay? जानें पूरा सच

  • Authored by: अभय
  • Updated May 31, 2026, 09:04 AM IST

Trisha Krishnan-Thalapathy Vijay Video Fact Check: थलापति विजय और तृषा कृष्णन का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जहां दोनों साथ में अजित कुमार के घर नजर आ रहे हैं...

Image

थलापति विजय-तृषा का नया वीडियो (Image Source Sophia Vijay X)

Trisha Krishnan-Thalapathy Vijay Viral Video Fact Check: साउथ के जाने-माने स्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) की मां का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर लोग अजित कुमार की मां को श्रद्धांजलि देते नजर आए। तो वहीं साउथ सिनेमा के कई बड़े स्टार्स अजित कुमार के घर उनका दुख बांटने पहुंचे। इस मौके पर साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय (Thalapathy Vijay) भी वहां नजर आए। इस दौरान तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) भी दिखाई दीं। इससे जुड़े कई वीडियो और फोटोज सामने आए और दावा किया गया कि तृषा कृष्णन और थलापति विजय दोनों साथ में अजित कुमार की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। तो चलिए जानते हैं पूरा सच क्या है। (ये भी पढ़ें: सच हो गई Pooja Hegde की भविष्यवाणी, Thalapathy Vijay की जीत का किया था दावा)

साथ नहीं पहुंचे थे तृषा कृष्णन-थलापति विजय

तृषा कृष्णन और थलापति विजय की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी तृषा कृष्णन और थलापति विजय का अभी हाल ही में सामने आए वीडियो और फोटोज हैं। तृषा कृष्णन और थलापति विजय एक्टर अजित कुमार की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। जिसके बाद खबर सामने आई कि दोनों यहां साथ एक ही कार में पहुंचे थे। लेकिन ये बात सच नहीं है। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि तृषा कृष्णन अलग से वेन्यू पर पहुंचीं और कुछ लोगों का कहना है कि वो विजय के वहां पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही आ गई थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दूसरे क्लिप्स में ये भी दिख रहा है कि दोनों सितारे एक ही गाड़ी से नहीं, बल्कि अलग-अलग गाड़ियों से अंदर पहुंचे थे। अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद विजय ने अजीत से मुलाकात की और उन्हें संवेदना जताई। इसके बाद अजीत और उनकी पत्नी शालिनी ने उन्हें एंट्रेंस तक छोड़ा। (ये भी पढ़ें: Exclusive: 'मैं बहुत खुश हूं' रूमर्ड बॉयफ्रेंड थलापति विजय के CM बनने पर भावुक हो उठीं Trisha Krishnan)

अफेयर को लेकर हो रही है चर्चा

तृषा कृष्णन और थलापति विजय के अफेयर को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है। लेकिन अभी तक तृषा कृष्णन और थलापति विजय ने इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। तृषा कृष्णन और थलापति विजय से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article