Bollywood Star in The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj: साउथ के जाने-माने स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने अभी हाल ही में फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए जिसे तोड़ पाना काफी मुश्किल है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के बाद अब ऋषभ शेट्टी अपकमिंग फिल्म द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज (The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म में नए स्टार की एंट्री को लेकर खबर सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं नए स्टार का नाम।
Image Source: IMDb
ऋषभ शेट्टी की फिल्म में हुई इस स्टार की एंट्री
एक्टर ऋषभ शेट्टी एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर चर्चा में आ गए हैं। Zoom को एक्सक्लूसिव खबर मिली है कि बॉलीवुड के जाने-माने स्टार विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म में मुगल बादशाह औरंगजेब का रोल निभाने जा रहे हैं। एक सोर्स ने बताया, 'विवेक ओबेरॉय को संदीप सिंह की आने वाली हिस्टोरिकल फिल्म द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज में औरंगजेब के किरदार के लिए चुना गया है। वो ऋषभ शेट्टी के छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने होंगे।' इस खबर के सामने आने के बाद विवेक ओबेरॉय के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज के मेकर्स ने इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है मेकर्स जल्द ही फिल्म द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज की स्टारकास्ट से पर्दा उठा सकते हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे विवेक ओबेरॉय
एक्टर विवेक ओबेरॉय फिल्म द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज के अलावा अपनी और भी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विवेक ओबेरॉय की अपकमिंग फिल्मों में मस्ती 4 (Mastiii 4), स्पिरिट (Spirit) और रामायण (Ramayana) में धमाल मचाने वाले हैं। विवेक ओबेरॉय की फिल्म द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज में एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
