EXCLUSIVE: 'वॉर 2'-'कूली' के क्लैश पर श्रुति हासन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हम कुछ नहीं कर...

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 21, 2025, 12:42 PM IST

Shruti Haasan on Coolie And War 2 clash: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) 'वॉर 2' (War 2) और रजनीकांत (Rajinikanth) की 'कूली' (Coolie) दोनों फिल्म एक साथ 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही हैं। इन दोनों फिल्मों के क्लैश पर 'कूली' एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) ने जूम (Zoom) को दिए इंटरव्यू में रिएक्शन दिया है।

Shruti Haasan on Coolie And War clash: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के फैंस के लिए स्वतंत्रता दिवस 2025 का वीकेंड पर काफी मजेदार होने वाली है। इस वीकेंड पर दो मेगा फिल्में रिलीज होन जा रहीं। पहली है रजनीकांत (Rajinikanth) की कूली (Coolie) और दूसरी ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की वॉर 2 (War 2)। दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही हैं। अब इसको लेकर 'कूली' एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) ने जूम (Zoom) को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपनी राय दी है।

Shruti Haasan on Coolie And War 2 clash

Image Source: Coolie And War 2 Movie

श्रुति हासन ने क्लैश पर कही ये बात

फिल्म 'कूली' और 'वॉर 2' के क्लैश को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। अभी हाल ही में फिल्म कूली एक्ट्रेस श्रुति हासन ने इसको लेकर अपना रिएक्शन भी दिया है। श्रुति हासन ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'ऐसा पहले भी हो चुका है, मेरी फिल्म सलार (Salaar) भी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की डंकी (Dunki) के साथ रिलीज हुई थी। हम कुछ नहीं कर सकते, ये बिजनेस का हिस्सा है।' इसके आगे श्रुति हासन फिल्म के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 'लोकेश की सारी फिल्मों में एक कॉमन चीज होती है। उनमें एक्शन होता है, हाई-वोल्टेज ड्रामा होता है और एक इमोशनल कोर होता है। इस कहानी में भी वही है। लोकेश एक खास स्टोरीलाइन पर भरोसा करते हैं जो इसे कामयाब बनाती है। 'कूली' में जो अलग है, वो है इसका स्केल।'

End of Feed