Exclusive: 'पेड्डी' के गाने के विवाद पर Ram Charan-Janhvi Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, स्टारकिड होने पर कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated May 31, 2026, 08:01 AM IST

एक्टर राम चरण (Ram Charan) और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अभी हाल ही में Times Now को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान राम चरण और जाह्नवी कपूर ने कई मुद्दों पर जवाब दिए।

Ram Charan- Janhvi Kapoor At Times Now The Newshour: साउथ एक्टर राम चरण (Ram Charan) और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी (Peddi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म पेड्डी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच राम चरण और जाह्नवी कपूर का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Times Now को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान राम चरण और जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़े मुद्दों पर बात की। तो चलिए जानते हैं कि राम चरण और जाह्नवी कपूर ने इस दौरान क्या कहा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: 'Peddi' को लेकर राम चरण ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की चर्चा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म)

Ram Charan- Janhvi Kapoor At Times Now The Newshour

'पेड्डी' के गाने के विवाद पर राम चरण ने दिया रिएक्शन (Image Source: Times Now)

'हेल्लाल्लालो' गाने के विवाद पर तोड़ी चुप्पी

फिल्म पेड्डी के गाने को लेकर हुए विवाद पर जाह्नवी कपूर और राम चरण ने खुलकर अपनी बात रखी है। टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ The Newshour में खास बातचीत के दौरान जाह्नवी ने कहा, 'मुझे एहसास ही नहीं था कि इस गाने पर ऐसा रिएक्शन आएगा, इसलिए शायद मैं इससे अनजान थी। लेकिन सच कहूं तो मुझे लगता है कि एक एक्टर का काम अपने डायरेक्टर और उनकी सोच पर भरोसा करना होता है। फिल्म की कहानी और जिन किरदारों की दुनिया में ये गाना रखा गया है, उसे देखते हुए मुझे लगा कि ये सही था। मुझे ये गाना अश्लील नहीं लगा। मुझे तो ऐसा लगा कि हम बस डांस कर रहे थे।' इस पर राम चरण ने कहा, 'जब हम यह गाना शूट कर रहे थे, तब हमें ऐसा बिल्कुल महसूस नहीं हुआ। हमारी नीयत पूरी तरह साफ थी। हम सिर्फ वही कर रहे थे जो किरदार और गाने की जरूरत थी। हमने कभी भी कोई ऐसी चीज नहीं की कि लगे, 'क्या बच्चे इसे देखकर कुछ ऐसा देखेंगे जो उन्हें नहीं देखना चाहिए?' (ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड की मिट्टी में मिला देगी Ram Charan की 'Peddi', इन 5 फिल्मों ने की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई)

End of Feed