Exclusive: 'तेलुगु में वर्किंग आवर्स की रिस्पेक्ट' Peddi स्टार Janhvi Kapoor ने शॉकिंग बयान, बॉलीवुड के लिए क्या बोलीं?

Peddi Actress Janhvi Kapoor Telugu Industry Respects Working Hours: बॉलीवुड में वर्किंग आवर्स पर लंबी चौड़ी बहस हो चुकी है और अब पेड्डी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इस पर बयान दिया है और तेलुगु सिनेमा की तारीफ की है।

Peddi Actress Janhvi Kapoor Telugu Industry Respects Working Hours: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जल्द ही राम चरण के साथ फिल्म पेड्डी (Peddi) में नजर आने वाली हैं। फिल्म के एक गाने पर विवाद हो चुका है, जिस पर राम चरण और जान्हवी दोनों ही चुप्पी तोड़ चुके हैं। राम चरण और जान्हवी इन दिनों अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में दोनों स्टार्स ने Times Now को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने वर्किंग आवर्स पर खुलकर बात की है, जिस पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी विवाद हो चुका है। जान्हवी ने साफ शब्दों में कहा है कि तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में वर्किंग आवर्स की रिस्पेक्ट की जाती है। (ये भी पढ़ें: Exclusive: 'पेड्डी' के गाने के विवाद पर Ram Charan-Janhvi Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, स्टारकिड होने पर कही ये बात)

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor (Photo credit- instagram)

    वर्किंग आवर्स पर बोलीं जाह्नवी कपूर

    जाह्नवी कपूर और राम चरण टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ The Newshour में नजर आए। इस मौके पर दोनों स्टार्स ने नाविका कुमार के साथ फिल्म को लेकर ढेर सारी बात की। इसी बीच जान्हवी ने बताया कि कैसे उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 9 से 10 घंटे से ज्यादा की शिफ्ट नहीं की। एक्ट्रेस ने कहा, तेलुगु फिल्म उद्योग के बारे में मुझे जो बात सबसे ज्यादा पसंद है, वह है सभी के काम के घंटों का सम्मान करना। सिर्फ अभिनेताओं का ही नहीं, बल्कि तकनीशियनों और क्रू सदस्यों का भी। वहां पर लंच ब्रेक भी होता है और लंच ब्रेक का मतलब है कोई भी व्यक्ति 40 मिनट तक लंच कर सकता है और 20 मिनट तक झपकी ले सकता है, जिसके बाद वह अपने-अपने काम पर लौट आता है।' (ये भी पढ़ें: Fact Check: तृषा के साथ एक कार में अजित कुमार की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे Thalapathy Vijay? जानें पूरा सच)

      जाह्नवी कपूर ने की तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ

      जाह्नवी कपूर ने आगे तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के दिनों को याद करते हुए बताया कि मैंने सिर्फ एक या दो बार ही 12 घंटे की शूटिंग की थी। बाकी दिनों में, मैं दिन में सिर्फ नौ से दस घंटे ही शूटिंग करती थी। रात की शूटिंग हमेशा रात 2 बजे खत्म होती है, इसलिए आपको आराम मिल जाता है। मुझे लगता है कि वे ऐसी चीजों को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। मुंबई में, मुझे लगता है कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस फिल्म सेट पर हैं। लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा, अगर मैं कह सकता हूं, तो कुछ चीजें पहले से ही तय हैं। क्या मैं मुंबई के लिए कह सकती हूं?'

      राम चरण ने की बॉलीवुड की तारीफ

      इस मुद्दे पर राम चरण ने भी अपनी राय रखी और कहा कि वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अपना आदर्श मानते हैं और महसूस करते हैं कि वहां लोग हर काम समय पर करते हैं। उन्होंने कहा, 'काश मैं भी फिल्में 70 दिनों या उससे कम समय में पूरी कर पाता। यह (पेड्डी) फिल्म 2 साल में 285 दिनों की है। इसलिए मेरी भी यही इच्छा है कि मैं इसे 40 घंटे में पूरा कर पाता।'

      End of Feed