साउथ मूवीज

'मेरे मिसकैरेज के जिम्मेदार विजय', Bigg Boss फेम एक्ट्रेस ने CM पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- '8 लोगों के खिलाफ केस'

Actress Julie Maria Juliana Accuses Chief Minister Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय पर गंभीर आरोप लगा है। बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने दावा किया है कि सीएम विजय की वजह से उनका मिसकैरेज हुआ।

Image

Bigg Boss fame actress Julie Maria Juliana and cm vijay (photo credit- instagram)

Actress Julie Maria Juliana Accuses Chief Minister Vijay: थलापति विजय जब से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से ही लाइमलाइट में हैं। मुख्यमंत्री बनते हैं विजय से जुड़ी राजनीति भी हो रही है और अब सीएम थलापति विजय (CM Thalapathy Vijay) पर गंभीर आरोप लगे हैं। बिग बॉस तमिल में नजर आईं एक्ट्रेस जूली जिन्हें मारिया जूलियाना ( Julie Maria Juliana) के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने सीएम विजय की वजह से अपना बच्चा खो दिया है। एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्हें सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा ट्रोल किया गया, जिससे उन्हें स्ट्रेस हुआ। इसके बाद ही उनका मिसकैरेज हो गया।(ये भी पढ़ें: Exclusive: 'तेलुगु में वर्किंग आवर्स की रिस्पेक्ट' Peddi स्टार Janhvi Kapoor ने शॉकिंग बयान, बॉलीवुड के लिए क्या बोलीं?)

    जूली के सीएम विजय पर गंभीर आरोप

    जूली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए। जूली ने बताया कि मार्च के महीने में ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा था और इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस में भी की। तब 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, लेकिन अब उन्हें एक नोटिस मिला है, जिसमें ये मामला मानहानि का बताया गया है। जूही ने दावा किया कि उन्हे ये नोटिस नई सरकार यानी TVK की सरकार बनने के बाद मिला है। उनके खिलाफ 15 लाख रुपये की किडनी घोटाले का भी आरोप लगा दिया गया। जूनी ने अपने आरोपों में दावा किया है कि ये सब कुछ टीवीके वालों ने करवाया है और इसके बीचे एक समर्थक और एक वकील है। (ये भी पढ़ें: कौन है राजस्थान रॉयल्स का वो क्रिकेटर? जो करता था Taarak Mehta की एक्ट्रेस को मैसेज, हुआ शॉकिंग खुलासा)

      छवि खराब करने का लगाया आरोप

      जूली ने अपनी बात जारी रखते हुए बताया कि उन्होंने ऑलाइन हैरेसमेंट और मानसिक तनाव की वजह से अपना बच्चा खोया है। वह इस बात को सहानुभूति के लिए इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। उनके लिए ये एक मुद्दा है, जिसके कारण ही उनकी और उनके पति के बारे में झूठी और गंदी बातें फैलाई जा रही है। जूली ने आगे ये भी कहा कि जो औरत टीवीके के खिलाफ बोल रही है, उसके नाम को बिना किसी शर्म के खराब किया रहा है।

      विजय इंस्टाग्राम से मुख्यमंत्री बने- जूली

      जूली ने आखिर में सीएम विजय को टारगेट करते हुए कहा कि विजय अन्ना इंस्टाग्राम की वजह से मुख्यमंत्री बन गए हैं और उन्हें अपने लोगों के खिलाफ बोलेने वालों को टारगेट करने की वजय क्या जनता के लिए कुछ करना नहीं चाहिए? नई सरकार बनाने के बाद उनकी जिम्मेदारी बनती है। सीएम विजय की वजह से मैंने अपना बच्चा खोया है। उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं किया, लेकिन लोगों को पीछे हटने के लिए भी नहीं कहा।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article