दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी स्टारर लकी भास्कर 31 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म को लोगो ने काफी प्यार दिया। सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म ओटीटी में भी अपना जलवा दिखा रही है। हाल में दुलकर सलमान की फिल्म ने नया इतिहास रचा है। आइए जानते है किस मामले में लकी भास्कर ने महाराजा जैसी फिल्म को पीछे किया है।
Lucky Baskhar
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को ओटीटी में कुल 14.9 मिलियन दर्शकों ने अभी तक देखा है। अब ये फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 2024 की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली साउथ फिल्मों में से एक बन गई है। दुलकर सलमान की फिल्म को 2024 में सबसे ज़्यादा व्यूज़ काउंट मिले हैं। बता दें जूनियर एनटीआर की देवरा: पार्ट 1 को 8.6 मिलियन और कल्कि 2898 एडी (हिंदी) को सबसे 8 मिलियन व्यूज़ मिले थे। दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी की फिल्म लकी भास्कर नेटफ्लिक्स पर अपने पहले सप्ताह में ही 5.1 मिलियन व्यू काउंट पूरे कर लिये थे।इस फिल्म ने नॉन इंग्लिश स्ट्रीम में रैंक 2 हासिल किया है।
- लकी भास्कर : 5.1 मिलियन
- कल्कि (हिन्दी): 4.5 मिलियन
- अमरन: 4.1 मिलियन
- द ग्रैटेस्ट ऑफ ऑल टाइम: 3.8 मिलियन
- महाराजा: 3.2 मिलियन
- अन्नपूर्णानी: 3.1 मिलियन
- सारिपोधा सनिवारम: 2.5 मिलियन
- देवारा: 2.2 मिलियन
- गुंटूर करम: 2 मिलियन
- हाय नन्ना: 2 मिलियन
लकी भास्कर में दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म वेंकी एटलुरी द्वारा निर्देशित एक पीरियड क्राइम थ्रिलर है। इस फिल्म में दुलकर सलमान एक साधारण बैंक कैशियर के रोल में नजर आ रहें है।दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी के अलावा इस फिल्म में टीनू आनंद, पी. साई कुमार, रामकी, रघु बाबू, सर्वदमन डी. बनर्जी, सचिन खेडेकर और अन्य सहित कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
