Naga Chaitanya and Sobhita की सगाई के तुरंत बाद अब सामंथा को मिला नया प्यार? इस शख्स से जुड़ा नाम

Samantha New Relationship Rumors: सामंथा रुथ प्रभु अपनी निजी जिंदगी के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। नागा चैतन्य से शादी के कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस का तलाक हो गया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया। अब नई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सामंथा को नया प्यार मिल गया है।

Samantha and Raj Nidimoru Relationship Rumors: सामंथा रुथ प्रभु अब पैन इंडिया पॉप्यूलैरिटी के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। नागा चेतन्य संग तलाक के बाद से ही एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी बातें होती हैं। दोनों ने अक्टूबर 2017 में गोवा में एक खूबसूरत डेस्टिनेशन वेडिंग की थी जिसमें हिंदू रीति-रिवाज और ईसाई परंपरा से शादी हुई थीं। उनकी शादी के जश्न के बाद एक भव्य रिसेप्शन भी आयोजित किया गया, हालांकि शादी के कुछ समय बाद साल 2021 में ही दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया और उनका तलाक हो गया।

End of Feed