Rajinikanth की 'Dharman' में हुई Nayanthara की एंट्री, 2027 में होगी रिलीज

Nayanthara Enter in Dharman: साउथ इंडस्ट्री से एक बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रजनीकांत की नई फिल्म 'धर्मन' में लोकप्रिय एक्ट्रेस नयनतारा की एंट्री हो गई है।

Nayanthara Enter in Dharman: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग तमिल फिल्म 'धर्मन' (Dharman) का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। अब इस मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि रजनीकांत की फिल्म 'धर्मन' में अब लेडी सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) की एंट्री हो गई है। दोनों की जोड़ी को एक बार फिर बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक उत्सुक हैं। इस मूवी को राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनाया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी में 2027 में रिलीज किया जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर संकट!! रक्षा मंत्रालय से नहीं मिली मंजूरी)

Nayanthara Enter in Dharman

'धर्मन' में नयनतारा की हुई एंट्री (Pic Credit: Instagram)

'धर्मन' में नयनतारा की हुई एंट्री

फिल्म के निर्माताओं राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करके नयनतारा को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है। पोस्ट में रजनीकांत और नयनतारा की मौजूदगी वाली एक डार्क लुक की तस्वीर के साथ लिखा गया, 'यह औरा डबल है।' इस आधिकारिक घोषणा से कुछ घंटे पहले मेकर्स ने एक और पोस्ट शेयर किया था, जिसमें ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के माध्यम से नयनतारा की आंखों की झलक दिखाई गई थी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'कुछ आंखें सब कुछ कह देती हैं—एक खास आकर्षण सामने आता है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff ने फायरिंग मामले में दिया बयान? एक्टर की टीम ने खबरों को बताया झूठा)

दमदार लुक में दिखेंगे रजनीकांत

'धर्मन' को रजनीकांत की 173वीं फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म के लॉन्च के दौरान मेकर्स ने अभिनेता का एक अलग और दिलचस्प लुक पेश किया था। इस फिल्म में रजनीकांत डॉक्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनका लुक दमदार दिखाई दी। फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। रजनीकांत का नया लुक और नयनतारा की एंट्री इसे लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रही है।

End of Feed