Dhanush की अगली फिल्म का टाइटल हुआ रिलीज, मोशन पोस्टर के साथ मेकर्स ने दिखाया पहला लुक

Kubera Movie First Look :​ कल महाशिवरात्रि के अवसर पर मेकर्स ने धनुष की अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक साझा करते हुए। इसके टाइटल का भी खुलासा किया है, फिल्म का नाम "कूबेरा" है। धनुष इसमें अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Kubera Movie First Look : साउथ सुपरस्टार धनुष ( Dhanush) इन दिनों अपनी फिल्म कैप्टन मिलर की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। लगातार हिट फिल्म देने वाले धनुष अभी भी शांत नहीं बैठे हैं वह अपने फैंस के लिए नए प्रोजेक्ट की तैयारी में लगे हुए हैं। अभिनेता वर्तमान में शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित मुख्य भूमिका वाली अपनी 51वीं फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर इस साल की शुरुआत में एक पूजा समारोह के साथ शुरू हुई थी , और यह पता चला कि नागार्जुन( Nagarjuna) भी फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इस खबर ने फैंस को काफी खुश कर दिया है। आइए आपको बताते हैं पूरी जानकारी

Kubera First Look

कल महाशिवरात्रि के अवसर पर मेकर्स ने धनुष की अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक साझा करते हुए। इसके टाइटल का भी खुलासा किया है, फिल्म का नाम "कूबेरा" है। धनुष इसमें अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के लुक पर नजर डाले तो धनुष को दीवार पर लगी शंकर भगवान और देवी लक्ष्मी की पेंटिंग को निहारते हुए दिखाया गया है। इसमें खास बात यह है कि शंकर भगवान देवी लक्ष्मी से धन ले रहे हैं। कैप्शन डालते हुए लिखा है “महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, हमने कुबेर के फर्स्ट लुक और मोशन पोस्टर का अनावरण किया। इस आदमी को जल्द ही सिनेमाघरों में हलचल मचाते हुए देखिए।

End of Feed