'कुबेर' से सामने आया धनुष का धांसू लुक, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 15, 2025, 08:01 AM IST

Kuberaa First Song Release Date: धनुष (Dhanush), नागार्जुन (Nagarjuna Akkineni), और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'कुबेर' (Kuberaa) का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में फिल्म के पहले गाने की रिलीज डेट से पर्दा उठाया गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म 'कुबेर' का पहला गाना कब रिलीज होगा।

Kuberaa First Song Release Date: साउथ के जाने-माने स्टार धनुष (Dhanush), नागार्जुन (Nagarjuna Akkineni), और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कुबेर' (Kuberaa) इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म 'कुबेर' से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में धनुष का धांसू लुक देखने को मिला। फिल्म के इस पोस्टर के साथ फैंस के लिए दिल खुश करने वाली खबर भी सामने आई है। 'कुबेर' के नए पोस्टर में फिल्म के पहले गाने की रिलीज डेट से पर्दा उठाया गया है।

Kuberaa First Song Release Date

इस दिन रिलीज होगा 'कुबेर' का पहला गाना

धनुष और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कुबेर' रिलीज से पहले एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म 'कुबेर' का नया पोस्टर है, जिसमें धनुष नए अवतार में नजर आ रहे हैं। साथ ही इस पोस्टर में फिल्म 'कुबेर' के पहले गाने की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। धनुष की फिल्म 'कुबेर' का पहला गाना 20 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। इस गाने को लॉन्च करने की मेकर ने तैयारी भी शुरू कर दी है। फिल्म के पहले गाने की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed