Deepika Padukone ने किया Sandeep Reddy Vanga की फिल्मों से किनारा, कभी साथ काम न करने की खाई कसम!

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 22, 2026, 03:36 PM IST

Deepika Padukone-Sandeep Reddy Vanga Controversy: प्रभास की ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने का मामला फिर चर्चा में है। अब उनकी फिल्म से दूरी की वजह को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है।

Deepika Padukone-Sandeep Reddy Vanga Controversy: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) और संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म स्पिरिट (Spirit) काफी समय से चर्चा में है। फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसकी कास्टिंग को लेकर हुई है। खासकर जब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस फिल्म से बाहर हुईं तो कई तरह की बातें सामने आईं। कभी फीस को वजह बताया गया, कभी शूटिंग के समय को लेकर विवाद की बात हुई और कभी फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर खबरें आईं। अब एक रिपोर्ट में इस पूरे मामले को लेकर एक अलग जानकारी सामने आई है। तो चलिए जानते हैं क्या खुलासा हुआ है।

Deepika Padukone-Sandeep Reddy Vanga Controversy

दीपिका पादुकोण ने किया फैसला (Image Source: AI)

सही नहीं रही मुलाकात

संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण के बीच का विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट है। Hindustan Times ने इस मामले से जुड़े एक करीबी सूत्र से बात की। सूत्र ने बताया, 'दीपिका पादुकोण अपनी जिंदगी में संदीप रेड्डी वांगा से सिर्फ एक बार मिली हैं। इतना ही नहीं, फिल्ममेकर इस मुलाकात में पूरे एक घंटे की देरी से पहुंचे थे। इसके बावजूद दीपिका ने बाकी मुलाकात को पूरी तरह प्रोफेशनल तरीके से लिया। इस मीटिंग में फिल्म के बारे में सिर्फ एक लाइन बताई गई थी। उन्हें फिल्म की पूरी कहानी नहीं सुनाई गई थी। दीपिका पूरी कहानी सुने बिना कभी किसी फिल्म के लिए हां नहीं कहतीं। इसलिए ‘स्पिरिट’ शुरू से ही दीपिका के लिए किसी ऑप्शन में थी ही नहीं।'

End of Feed