Cute Moment: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय (CM Vijay) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहते हैं। अब एक बार फिर से विजय सुर्खियों में आ गए हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप को देखकर आप गदगद हो जाएंगे। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी सीरीज, केंद्र सरकार ने Netflix को दी चेतावनी)
सीएम विजय का क्यूट अंदाज (pic credit-ANI)
सीएम विजय का वीडियो वायरल
सामने आए वीडियो में सीएम और एक्टर विजय के पास लोगों की मौजूदगी दिखाई दे रही है। इस बीच एक छोटा लड़का सीएम के पास आता है। इसके बाद वो बच्चा अचानक से सीएम को किस कर देता है। इसके बाद वो विजय के साथ तस्वीर खिंचवाने की कोशिश करता है। उसकी इस छोटी-सी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री भी उसके साथ फोटो के लिए पोज देते दिखाई देते हैं। यह पूरा पल कैमरे में कैद हो गया। वायरल वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'दिल जीत लिया सीएम विजय ने...' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या मस्त क्यूट मूमेंट है....'
इस फिल्म में नजर आए थे विजय
बताते चलें कि राजनीति में आने से पहले विजय ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था। आखिरी बार वो फिल्म जना नायकन में नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। बॉक्स ऑफिस पर भी विजय की फिल्म हिट साबित हुई थी। इसके अलावा विजय ने गिल्ली, पोक्किरी, थुप्पाकी, कथ्थी, थेरी और मेर्सल जैसी मूवीज में धमाल मचाया था। मालूम हो कि विजय की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। सोशल मीडिया पर उनकी कोई भी तस्वीर या वीडियो आते ही वायरल हो जाती है। लाखों लोग बस विजय की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं।
