Chiranjeevi की Kaaka की रिलीज से उठा पर्दा, फैंस हुए एक्साइटेड

Kaaka Release Date: चिरंजीवी की फिल्म ‘काका’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। बॉबी कोली के निर्देशन में बनी यह फिल्म संक्रांति 2027 पर सिनेमाघरों में आएगी। मेकर्स जल्द ही पहला गाना भी रिलीज करेंगे।

Kaaka Release Date: साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) की आने वाली फिल्म ‘काका’ (Kaaka) को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा है। फिल्म की शूटिंग अभी जारी है और अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी साफ कर दी है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह बड़ी खबर है। ‘काका’ को संक्रांति 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में चिरंजीवी एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए वह एक बार फिर डायरेक्टर बॉबी कोली के साथ काम कर रहे हैं। अब फैंस फिल्म की रिलीज और पहले गाने का इंतजार कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Nick Jonas के बर्थडे को Priyanka Chopra ने बनाया खास, पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार)

kaaka film update

काका की रिलीज से उठा पर्दा (pic credit-kaaka movie)

काका की रिलीज से उठा पर्दा

फिल्म ‘काका’ की रिलीज को लेकर चल रही सारी उलझन अब साफ हो गई है। मेकर्स ने बताया है कि फिल्म तय समय के मुताबिक आगे बढ़ रही है। अब इसके साथ चिरंजीवी की दूसरी बड़ी फिल्म ‘विश्वंभरा’ को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।‘विश्वंभरा’ की रिलीज में पहले भी कई बार देरी हो चुकी है। पहले इसे भी संक्रांति के आसपास रिलीज करने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ‘काका’ इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म में चिरंजीवी एक बार फिर डायरेक्टर बॉबी कोली के साथ काम कर रहे हैं। दोनों इससे पहले फिल्म ‘वाल्टेयर वीरैया’ में साथ काम कर चुके हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

End of Feed