विजय देवरकोंडा संग रिश्ते में हैं रश्मिका मंदाना !! 'छावा' एक्ट्रेस ने सच्चाई से उठा दिया पर्दा

Is Rashmika in Relationship With Vijay Deverakonda: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को लेकर कई महीनों से खबरें सामने आ रही हैं कि विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) को डेट कर रही हैं। विजय संग रिश्ते में होने की खबरों पर अब रश्मिका का रिएक्शन आया है।

Is Rashmika in Relationship With Vijay Deverakonda: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना की ऑनस्क्रीन जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। रील लाइफ ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी इन दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। दोनों को साथ में देखने के बाद से लोगों आज तक कयास लगा रहे हैं कि ये जोड़ी एक रिलेशनशिप में है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कभी भी लोगों के सामने अपने रिश्ते की सच्चाई को उजागर नहीं किया। ऐसे में अब सुनने में आ रहा है कि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अनजाने में अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया है।

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda

क्या सच में विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं रश्मिका मंदाना?

द हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू के दौरान रश्मिका मंदाना ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'मेरा घर ही मेरी हैप्पी प्लेस है। मैं यहां बहुत अच्छा महसूस करती हूं। यह मुझसे जड़ों से जुड़े होने का फील कराता है। यहां पर रहकर मुझे एहसास होता है कि सक्सेस कभी भी आ और जा सकती है लेकिन घर हमेशा रहेगा। मुझे यहीं से फेम और दृश्यता मिली है। मैं अभी सिर्फ एक बेटी, सिर्फ एक बहन और सिर्फ एक पार्टनर हूं। मैं अपनी पर्सनल लाइफ की इज्जत करती हूं।'

End of Feed