वॉर 2 के कारण डिले हुआ एनटीआर नील की फिल्म का बड़ा अपडेट, जन्मदिन के बाद होगा डबल धमाल

वॉर 2 (War-2) का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की हर अपडेट को लेकर फैंस पलके बिछाए बैठे है। कुछ दिनों से ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के दिन इस फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है। अब प्रशांत नील ने एनटीआर की आने वाली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है।

वॉर 2 (War-2) का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही इस फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है, जिसके लिए फैंस पलके बिछाए बैठे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ-साथ जूनियर एनटीआर धमाल करते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कमाल का एक्शन सीन नजर आने वाला है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार वॉर के कारण एनटीआर और प्रशांत नील की आने वाली फिल्म का बड़ा अपडेट डिले हो गया है। आइए जानते हैं कि मेकर्स ने क्या जानकारी दी है।

war 2

war 2

वॉर 2 में मेजर कबीर धालीवाल के रूप में वापसी करने वाले ऋतिक रोशन ने हाल ही में बड़ी अनाउंसमेंट की है। एक्टर ने फैंस को बड़ा गिफ्ट देते हुए बताया कि जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म वॉर 2 से बड़ा अपडेट सामने आने वाला है। एक्टर के इस पोस्ट के बाद से फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि मेकर्स इस दिन फिल्म का टीजर रिलीज करेंगे। आज यानी 17 मई को एनटीआर नील के प्रोजेक्ट के निर्माताओं ने फिल्म की घोषणा के बारे में एक अपडेट शेयर किया है। पोस्ट में कहा गया है कि फिल्म की झलक किसी दूसरी तारीख पर दिखाई जाएगी, क्योंकि वे चाहते हैं कि वॉर 2 सुर्खियों में रहे। इस बात को सुनकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं।

End of Feed