बस कुछ दिनों के बाद प्रभास की फिल्म Kalki 2898 AD रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। प्रभास की फिल्म का बजट 600 करोड़ है। वहीं इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बज है। अब देखना होगी की फैंस इस फिल्म को पसंद करते हैं या फिल्म का आदिपुरुष के जैसे ही पत्ता साफ हो सकता है। वो तो अब आने वाला वक्त ही बताएंगा। इस फिल्म का फैंस अब राह देख रहे हैं कि फिल्म कब रिलीज होगी। इस फिल्म में साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड के बड़े सितारे भी नजर आएंगे।
Kalki 2898 AD
हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक खास और जरूरी जानकारी सामने आ गई है। इस फिल्म की 8 जून से US में एडवांस बुकिंग शुरू हो रही है। हाल ही में सोशल मीडिया ‘कल्कि’ के यूएस डिस्ट्रीब्यूटर ने इसकी फोटो शेयर की है, अब जो तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट से फिल्म की लंबाई का पता चल रहा है। बता दें प्रभास की फिल्म 2 घंटे 50 मिनट की होने वाली है। हालांकि ये कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म इतनी ही लंबी है।
दर्शकों को बांध पाना मुश्किल
अगर फिल्म इतनी लंबी यानि 2 घंटे 50 मिनट की हुई तो दर्शकों को इतनी लंबी ड्यूरेशन के लिए बांध पाना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में दर्शक आराम से बोर हो सकते हैं। प्रभास के अलावा, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन नाग अश्विन द्वारा किया गया है। 'कल्कि' के अलावा, प्रभास के पास इस समय कई अन्य फिल्में भी हैं। इनमें से एक है संदीप रेड्डी वांगा के साथ 'स्पिरिट' है। इससे पहले प्रभास की 'राजासाहब' भी रिलीज होनी है। इसका पोस्टर भी सामने आया था, लेकिन फिलहाल इस फिल्म को होल्ड पर रखा गया है।
