साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई रहती है। तृषा कृष्णन बेस्ट एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक पशु प्रेमी भी है। हाल ही में एक्ट्रेस ने तमिलनाडु के श्री अष्टलिंग अथिशेष सेल्वा विनयगर और श्री अष्टभुजा अथिशेष वरही अम्मन मंदिरों को एक मेकैनिकल हाथी दान किया है। शुक्रवार को मंदिरों ने गज नामक हाथी का अनावरण किया और सभी भक्तों के लिए शाकाहारी भोजन का आजोयन किया है।
Trisha Krishnan
तृषा कृष्णन ने हाथी दान करने के बाद कहा-"मैं इस खूबसूरत पल का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। हमारे मंदिर परंपराओं में एक मेकैनिकल हाथी का स्वागत करना दयालुता और संस्कृति का उत्सव है।" वही पीपल फॉर कैटल इन इंडिया ने कहा-"हमारे साथ काम करने के लिए तृषा कृष्णन का धन्यवाद। गज एक नई शुरुआत का संकेत देता है - जहां असली हाथी आजाद हैं और तमिलनाडु में श्री अष्टलिंग अथिशेष सेल्वा विनयगर और श्री अष्टभुजा अथिशेष वरही अम्मन मंदिरों में परंपराएं जारी हैं।
विगन फूड की तस्वीर वायरल
"तृषा कृष्णन ने भक्तों के लिए भोजन की भी आयोजन किया था। भोजन की तस्वीर के साथ ही एक साइन बोर्ड की भी तस्वीर वायरल हो रही है। जिसपर लिखा है- "जिस तरह हाथी दयालुता को बढ़ावा देता है। उसी तरह शाकाहारी भोजन जानवरों को हमारी प्लेटों से बाहर रखकर उनके प्रति सम्मान दिखाए। इसमें मांस, डेयरी, अंडे या अन्य पशु उत्पाद नहीं होते केवल स्वादिष्ट पौधे-आधारित व्यंजन होते हैं जो जानवरों, ग्रह और हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर होते हैं।"
तृषा कृष्णन इस साल 'विदमुयार्ची', 'गुड बैड अग्ली' और 'ठग लाइफ' में नजर आई थी। एक्ट्रेस जल्द ही 'विश्वम्भरा' और 'करुप्पु' में नजर आने वाली है। फैंस इन फिल्मों का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
