साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई है। लंबे समय से ऐसी अफवाहें कि एक्ट्रेस राज निदिमोरू को डेट कर रही है। हाल ही में सामंथा रूथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या बोला है। सामंथा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वर्कआउट के दौरान पुलअप करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लोगों को चुनौती दी कि वे उनकी उनके शरीर और उनके स्वास्थ्य पर कमेंट करने से पहले कम से कम तीन पुलअप करें। उन्होंने लिखा, "यह चैलेंज है। आप मुझे दुबली, बीमार और ऐसा कुछ भी नहीं कह सकते जब तक कि आप इनमें से 3 पुलअप पहले ना कर लें। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते... तो फ्रिकिन लाइनों के बीच पढ़ें..."

वजन बढ़ाने के लिए किया गया था ट्रोल
अक्सर सोशल मीडिया पर सामंथा रूथ प्रभु को उनके लुक्स को लेकर ट्रोल किया जाता है। यह पहली बार नहीं है जब सामंथा को अपने वजन और लुक्स को लेकर जवाब देना पड़ा है। पिछले साल नवंबर में एक्ट्रेस को वजन बढ़ाने के लिए कहा गया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने लिखा था- "अगर आप लोगों को पता होना चाहिए तो मैं एक सख्त एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट पर हूं जो मेरी स्थिति के लिए जरूरी है, जो मुझे वजन बढ़ाने से रोकता है। एक निश्चित वजन सीमा में रखता है और मुझे मेरी स्थिति (मायोसिटिस) के साथ एक अच्छी स्थिति में रखता है।" उन्होंने ट्रोलर्स को जज करना बंद करने की भी सलाह दी थी।
इन फिल्मों का हिस्सा बनेंगी एक्ट्रेस
हाल ही में सामंथा राज और डीके की प्राइम वीडियो वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी में नजर आई थी। सामंथा हाल ही में शुभम के साथ निर्माता बनीं है। वह जल्द ही मां इंति बंगाराम में एक्टिंग करेंगी, जिसे वह प्रोड्यूस भी कर रही हैं और नेटफ्लिक्स के लिए रक्त ब्रह्मांड : द ब्लडी किंगडम में नजर आएंगी।
