Allu Arjun संग फिल्म को लेकर Basil Joseph ने दिया बड़ा हिंट, 'ICON' कैप ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 15, 2026, 06:58 AM IST

Allu Arjun-Basil Joseph Movie: अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर बेसिल जोसेफ की जोड़ी साथ में धमाल मचाने वाली हैं। इसको लेकर डायरेक्टर बेसिल जोसेफ ने एक हिंट दिया है।

Allu Arjun-Basil Joseph Movie: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अल्लू अर्जुन अपनी एक के बाद एक फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाले हैं। अब उनके फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। फिल्ममेकर और एक्टर बेसिल जोसेफ (Basil Joseph) ने अल्लू अर्जुन के साथ अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा हिंट दिया है। दोनों के साथ आने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। तो चलिए जानते हैं कि बेसिल जोसेफ ने फिल्म को लेकर क्या अपडेट दिया है।

Allu Arjun-Basil Joseph Movie

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म को लेकर आया अपडेट

साथ काम करेंगे अल्लू अर्जुन-बेसिल जोसेफ

एक्टर अल्लू अर्जुन एक बार फिर से अपनी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। बेसिल जोसेफ ने अल्लू अर्जुन के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा हिंट दिया है। डायरेक्टर-एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक ब्लैक कैप की तस्वीर शेयर की, जिस पर ICON लिखा हुआ था। खास बात यह है कि अल्लू अर्जुन को भी कई मौकों पर इसी तरह की कैप पहने देखा गया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद दोनों के साथ काम करने की खबरों को और हवा मिल गई है। माना जा रहा है कि दोनों बड़े पर्दे पर एक धमाकेदार प्रोजेक्ट के लिए साथ आ सकते हैं। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही मेकर्स की तरफ से इसका ऐलान होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस खबर ने फैंस को खुश कर दिया है।

End of Feed