Bangalore Rave Party : CCB की पूछताछ के बाद तेलुगु अभिनेत्री Hema हुई अरेस्ट

Hema Arrested in Bangalore Rave Party Case : बैंगलोर रेव पार्टी केस में सीसीबी की पूछताछ के दौरान तेलुगु अभिनेत्री हेमा ( Hema) को अरेस्ट कर लिया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर

Hema Arrested in Bangalore Rave Party Case : अभी-अभी ब्रेकिंग न्यूज सामने आ रही है कि बैंगलोर रेव पार्टी केस में सीसीबी की पूछताछ के दौरान तेलुगु अभिनेत्री हेमा( Hema) को अरेस्ट कर लिया गया है। पिछले कुछ दिनों से उनके साथ बातचीत की जा रही थी। अभिनेत्री हेमा ने बेंगलुरु में पकड़ी गई रेव पार्टी में शामिल होने से इनकार किया था, लेकिन पुलिस ने एक बयान जारी कर दावा किया था कि उनके ड्रग्स परीक्षण में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

Bengaluru Rave Party Hema Arrested

बता दें कि प्रेस स्टेटमेंट में बेंगलुरु पुलिस ने दावा किया है कि यह कार्यक्रम 19 और 20 मई को हुआ था। यह किसी के जन्मदिन के जश्न की आड़ में एक बड़ी पार्टी थी। हालांकि, पुलिस को पता चला कि पार्टी में ड्रग्स का सेवन किया जा रहा था। हेमा की वीडियो के विपरीत, पुलिस का यह भी दावा है कि उनके पास उनके फ्लाइट टिकट हैं जो इस बात का सबूत हैं कि वह बेंगलुरु गई थीं। उन्होंने उनके बयानों को झूठा भी बताया।

बता दें कि यह वासू नाम की जन्मदिन पार्टी जिसमें 100 से भी ज्यादा लोग जुड़े थे। इस मामले में 19 मई को सार्वजनिक अशांति और एमडीएमए, कोकीन और हाइड्रो-गंगा जैसे अवैध पदार्थों की बिक्री और खपत की शिकायतों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

End Article
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्ह...

End of Feed