45 की उम्र में घोड़ी चढ़ने वाले हैं प्रभास!! घरवालों ने बिजनेसमैन की लड़की से तय की बाहुबली की शादी

Is Prabhas Getting Married: मिली जानकारी के अनुसार प्रभास( Prabhas) चुपके-चुपके शादी रचाने वाले हैं। उनके चाहने वालों को हैरानी होगी कि वह अनुष्का शेट्टी( Anushka Shetty ) से नहीं बल्कि किसी और लड़की को अपना हमसफ़र बनाने जा रहे हैं। आइए बताते हैं प्रभास की शादी से जुड़ी सारी जानकारी ।

Is Prabhas Getting Married: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर प्रभास ( Prabhas) की शादी का सबको इंतजार है। एक्टर के परिवार वालों के साथ-साथ उनके फैंस भी उन्हें शादी करते हुए देखना चाहते हैं। अब लगता है कि एक्टर जल्द ही उनकी इच्छा पूरी कर सकते हैं। दरअसल प्रभास की शादी से जुड़ी एक खबर सामने आई है। परिवार से जुड़े करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि उनके लिए लड़की देख ली गई है। वह हैदराबाद की लड़की से शादी करने वाले हैं। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Is Prabhas Getting Married

न्यूज 18 तेलुगु के अनुसार प्रभास( Prabhas) का परिवार उनकी शादी को लेकर सिरियस हो गया है। एक्टर की फैमिली लंबे समय से उनके लिए लड़की तलाश रही थी जिसकी खोज पूरी हो चुकी है। प्रभास के मम्मी-पापा ने हैदराबाद के एक बिजनेसमैन की लड़की के साथ प्रभास का रिश्ता पक्का किया है। हालांकि वह लड़की कौन है क्या करती है इसकि जानकारी सामने नहीं आई है। इस शादी को सीक्रेट रखा जाएगा, प्रभास की मम्मी शादी की तैयारियां कर रही हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो केवल प्रभास या उनका परिवार ही बता सकता है।

End of Feed