Baahubali: The Epic Twitter Review: साउथ की सबसे ज्यादा धमाल मचाने वाली फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग (Baahubali: The Beginning) और मूवी बाहुबली 2: द कंक्लूजन (Baahubali 2: The Conclusion) का कम्बाइंड वर्जन फिल्म 'बाहुबली: द एपिक' (Baahubali: The Epic) आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म अपनी रिलीज से पहले से ही काफी खबरों में बनी हुई है। रिलीज होने के बाद अब फिल्म एक्स पर छा गई है। इस फिल्म को लेकर लोगों की राय मिली जुली रही। किसी को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है, तो वहीं कुछ ने इसे एकदम बेवजह की मूवी बताया। तो चलिए जानते हैं लोगों ने एक्स पर फिल्म बाहुबली: द एपिक को लेकर क्या बोल रहे हैं।
Image Source: Baahubali The Epic Movie
'बाहुबली: द एपिक' को मिल रहा है ऐसा रिएक्शन
प्रभास (Prabhas) की लीड रोल वाली फिल्म बाहुबली: द एपिक रिलीज होने के बाद एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म बाहुबली: द एपिक को लंबे इंतजार के बाद 31 अक्टूबर को रिलीज किया गया। फिल्म को देखने के बाद अब लोगों ने अपना रिएक्शन देने शुरू कर दिया है। फिल्म बाहुबली: द एपिक को देखने के बाद प्रभास के फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे है। फिल्म बाहुबली: द एपिक के एक्शन सीन्स से लेकर स्टोरी तक लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। तो वहीं ट्रोल्स इस फिल्म में कमी निकालते हुए नजर आए। एक्स पर दिए लोगों के रिव्यू खूब वायरल हो रहे हैं। फिल्म बाहुबली: द एपिक को देखने के बाद लोग ये अनुमान नहीं लगा पा रहे हैं कि ये दो फिल्मों का कम्बाइंड वर्जन है।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
एस एस राजामौली (S. S. Rajamouli) के डायरेक्शन में बनी फिल्म बाहुबली: द एपिक प्रभास (Prabhas), राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati), अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty), तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia), राम्या कृष्णन (Ramya Krishnan), सत्यराज (Sathyaraj) समेत कई सितारे नजर आए। फिल्म बाहुबली: द एपिक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
