OMG... अल्लू अर्जुन की अगली मूवी डायरेक्ट करने के लिए एटली ने मांगे 60 करोड़!!

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार जवान डायरेक्टर एटली ने अल्लू अर्जुन की अगली मूवी डायरेक्ट करने के लिए 60 करोड़ रुपये चार्ज करने का मन बनाया है। इसके साथ-साथ एटली फिल्म के प्रॉफिट में भी शेयर लेंगे। माना जा रहा है कि इसके साथ ही वो भारत के सबसे महंगे डायरेक्टर बन जाएंगे।

बॉलीवुड फिल्म सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ जवान जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देने वाले डायरेक्टर एटली जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ अपनी नई फिल्म शुरू करने वाले हैं। पुष्पा 2 की शूटिंग खत्म करने के बाद अल्लू अर्जुन डायरेक्टर एटली के साथ हाथ मिलाएंगे और बिग बजट एक्शन एंटरटेनर दर्शकों के सामने पेश करेंगे। खबरों के अनुसार एटली ने अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म डायरेक्ट करने के लिए मेकर्स से 60 करोड़ रुपये मांगे हैं। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। एटली ने मेकर्स से फिल्म डायरेक्ट करने के लिए इतनी मोटी रकम मांगी है क्योंकि उनकी आखिरी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का कारोबार किया था।

Allu Arjun Atlee

Allu Arjun Atlee

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एटली और अल्लू अर्जुन ने फिल्म की कहानी डिस्कस कर ली है और जैसे ही पुष्पा 2 की शूटिंग खत्म हो जाएगी, अल्लू अर्जुन वैसे ही एटली की मूवी शुरू कर देंगे। एटली इन दिनों इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स के अंतर्गत होगा और इसका म्यूजिक अनिरुद्ध देंगे। एटली और अल्लू अर्जुन की फिल्म का अनाउंसमेंट अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर हो सकता है।

End of Feed