Pawan Kalyan: साउथ सुपरस्टार और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने हाल ही में 2024 के विधानसभा चुनावों में आंध्र प्रदेश के पिथापुरम सीट पर भारी बहुमत से जीत हासिल की है। जिसके बाद से वो बहुत ज्यादा चर्चा में बने हुए है। उनकी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री बना दिया गया है। हाल ही में पीएम मोदी ने भी उनकी बहुत तारीफ की थी।
PAWAN KALYAN
हाल ही में पवन कल्याण ने शपथ भी ली थी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद, पवन कल्याण को उनकी भाभी सुरेखा कोनीडेला से एक खास उपहार मिला। चिरंजीवी ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में उनकी पत्नी सुरेखा को पवन कल्याण को एक खास पेन देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने इस पेन को अपने कर्ता में रख लिए है और गिफ्ट पाकर काफी खुश नजर आ रहे है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट की बारिश कर रहे हैं।
वीडियो में तीसरी पत्नी भी शामिल
इस वीडियो में उनके परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं। यह खास वीडियो चिरंजीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं साथ ही ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चिरंजीवी, सुरेखा और पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेज़नेवा भी दिखाई दे रही हैं।
इन फिल्मों में आएगें नजर
पवन कल्याण जल्द ही सुजीथ द्वारा निर्देशित फिल्म 'थे कॉल हिम ओजी' में नजर आने वाले हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इसी समय उनकी फिल्मों में 'उस्ताद भगत सिंह' और 'हरि हर वीर मल्लु' भी हैं जो रिलीज होगी। अब देखना होगा कि फैंस पवन की इन फिल्मों को पसंद करते हैं कि नही। अब ये भी देखने वाली बात की वो दोबारा फिल्मों में नजर आएंगे की नहीं।
