अनुष्का बर्थडे पर हाथ में सिगार और खून से लथपथ लुक में आईं नजर, घाटी का नया पोस्टर हुआ रिलीज

अनुष्का शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रही है। अनुष्का शेट्टी की एक्टिंग को फैंस बहुत पसंद करते हैं। अनुष्का शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म से उनका पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें वो एकदम खतरनाक लुक में नजर आ रही हैं, लेकिन इस पोस्टर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

फिल्म बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाकर फेमस हुई अनुष्का शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रही है। अनुष्का शेट्टी की एक्टिंग को फैंस बहुत पसंद करते हैं। बता दें एक्ट्रेस की काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग हैं। अनुष्का शेट्टी का आज 43वां जन्मदिन है। इसी मौके पर आज एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म से उनका पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें वो एकदम खतरनाक लुक में नजर आ रही हैं।

Anushka shetty

Anushka shetty

अनुष्का शेट्टी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'घाटी' का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करर एक्ट्रेस ने अपने फैंस को जन्मदिन के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। घाटी के मेकर्स ने भी इस पोस्टर को रिलीज कर अनुष्का शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी है। इस पोस्टर में बताया गया है कि आज शाम को इस फिल्म से खास वीडिया रिलीज किया जाएगा। इस पोस्टर में एक्ट्रेस एकदम खतरनाक लुक में नजर आ रही हैं। बता दें इस पोस्टर में एक्ट्रेस हाथ में सिगार लिए और खून से लथपथ लुक में नजर आ रही हैं। घाटी फिल्म सभी भाषाओं यानी तेलुगू, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। अब फैंस इस फिल्म के खास वीडियो का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed