Animal में Rashmika Mandanna को तृप्ति डिमरी की वजह से नहीं मिला स्टारडम, प्रोड्यूसर का छलका दर्द

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 27, 2023, 02:52 PM IST

संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म एनिमल (Animal) को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिका निभाई है। तृप्ति को मिले रातोंरात फेम पर संदीप वांगा के भाई ने रिएक्ट किया है। उनका कहना है कि तृप्ति की वजह से रश्मिका ओवरशैडो हो गई है।

संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म एनिमल (Animal) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म के हर कैरेक्टर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को 01 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), बॉबी देओल (Bobby Deol) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) के काम को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एनिमल का बज छाया हुआ है। फिल्म के निर्देशक के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि तृप्ति के आगे रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फीकी पड़ गई है। उन्हें इस फिल्म के लिए उस तरह से सराहाना नहीं मिली जिसकी वो हकदार थीं।

End of Feed