दीपिका पादुकोण के स्पिरिट विवाद के बीच रश्मिका मंदाना ने दिया बड़ा बयान, कहा-"लॉन्ग शूट के लिए तैयार हूं..."

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में लॉन्ग शूट को लेकर चर्चा की है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण ने फिल्म में काम करने के लिए कुछ शर्त रही थी। अब रश्मिका मंदाना ने कहा कि वो लॉन्ग शूट करने के लिए भी तैयार रहती है।

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) इन दिनों अपनी फिल्म कुबेरा को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कुबेरा सिनेमाघरों पर 20 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। हाल ही में रश्मिका मंदाना ने लॉन्ग शूट को लेकर विस्तार से बातें की है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने इसपर क्या कहा है।

Rashmika Mandana

Rashmika Mandana

आपसी समझ जरूरी

हाल ही में रश्मिका मंदाना ने एक इंटरव्यू में कहा-"आज पूरा देश फ्लेक्सिबल घंटों के बारे में बहस कर रहा है, लेकिन यह टीमों के बीच चर्चा और यह पता लगाने के लिए है कि उनके लिए क्या काम करता है। यह उनकी पर्सनल च्वॉइस है," उन्होंने कहा कि टीम के भीतर आपसी समझ जरूरी है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे शूटिंग शेड्यूल अलग-अलग जगहों में अलग-अलग होते हैं। "मैं कई इंड्रस्टी में काम करती हूं, जैसे साउथ - तेलुगु, कन्नड़ और तमिल, जहां हम सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक काम करते हैं, लेकिन हिंदी में यह सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक की शिफ्ट होती। मैं दोनों के लिए तैयार हूं क्योंकि मेरी फिल्म की यही जरूरत है।"

End of Feed