अमाला पॉल और जगत देसाई ने शेयर की अपने बच्चे की झलक, फैंस ने जी-भरकर लुटाया प्यार

Amala Paul and Jagat Desai : साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल और उनके पति जगत देसाई ने 18 जून को अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की। हाल ही में कपल ने अपने बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और बच्चे पर जी भरकर प्यार लुटा रहे हैं।

Amala Paul and Jagat Desai : साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल और उनके पति जगत देसाई ने 18 जून को अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की। इस खबर को सुनने के बाद फैंस ने उनको सोशल मीडिया पर काफी बधाई दी थी। हाल ही में कपल ने अपने बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और बच्चे पर जी भरकर प्यार लुटा रहे हैं।

Amala Paul and Jagat Desai

Amala Paul and Jagat Desai

ऑनलाइन शेयर की गई फोटो में जगत अपने बच्चे का बेड पकड़े नजर आ रहे हैं। जबकि अमला प्यार से उसे देख रही हैं। ऐसा लग रहा है कि इस कपल ने भी दूसरे सेलिब्रिटी कपल के नक्शेकदम पर चलते हुए बच्चे का चेहरा लोगों के सामने ना लाने का फैसला किया है। बच्चे की झलक पाने के लिए उत्सुक फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

End of Feed