Raaka: दीपिका पादुकोण के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, जानें कारण

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी नई फिल्म राका में व्यस्त हैं, जिसे एटली बना रहे हैं। खबरें हैं कि अल्लू अर्जुन ने राका के लिए मुंबई शिफ्ट होने का फैसला लिया है क्योंकि उनकी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं।

अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग मूवी राका इन दिनों चर्चा में है, जिसका फर्स्ट लुक मेकर्स ने बीते दिनों ही जारी किया है। फिल्म राका के फर्स्ट लुक ने फैंस को काफी एक्साइट किया है और हर कोई इसके इंतजार में है। फिल्म का प्रोडक्शन अभी शुरू ही हुआ है कि बीच में ही दीपिका पादुकोण ने ये खुशखबरी शेयर कर दी है कि वो प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या दीपिका पादुकोण राका में बनी रहेंगी या फिर मेकर्स नई हीरोइन की तलाश करेंगे? अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एटली प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण के साथ ही राका शूट करेंगे और अल्लू अर्जुन अपनी हीरोइन के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे।

Raaka: Deepika Padukone के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे Allu Arjun

Raaka: Deepika Padukone के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे Allu Arjun (Image Source: Social Media)

Raaka एक्टर Allu Arjun शिफ्ट होंगे Mumbai

ऐसा सुनने में आ रहा है कि पुष्पा स्टार ने ये फैसला लिया है कि वो अगले कुछ सालों के लिए हैदराबाद से मुंबई शिफ्ट होंगे। इससे ना केवल राका के प्रोडक्शन में मदद मिलेगी बल्कि दीपिका पादुकोण को निजी तौर पर भी मदद पहुंचेगी जो प्रेग्नेंट हैं। दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी में बार-बार ट्रैवल नहीं कर सकती हैं, जिस कारण अल्लू अर्जुन ने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट होने का फैसला लिया है। (ये भी पढ़ें: Atlee Kumar के घर आई नन्ही परी, 7 वें आसमान पर पहुंचे डायरेक्टर)

End of Feed