Allu Arjun की सादगी ने जीता फैंस का दिल, लोकल होटल में पत्नी के साथ लंच करते हुए वायरल हुई तस्वीरें

Allu Arjun with Wife Sneha Reddy : अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी दोनों को एक स्थानीय होटल में दोपहर का भोजन करते हुए देखकर, कई नेटिज़न्स ने पुष्पा अभिनेता के सरल स्वभाव पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया है । जब ट्विटर पर यह फोटो आई तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अल्लू अर्जुन जमीन से जुड़े इंसान हैं।

Allu Arjun with Wife Sneha Reddy : पुष्पा 2 ( Pushpa 2) स्टार अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) को हाल ही में पत्नी स्नेहा रेड्डी( Sneha Reddy) के साथ स्टारडम की चकाचौंध से दूर एक स्थानीय नॉन-एसी होटल में एक साथ साधारण भोजन का आनंद लेते दिखाई दिए । इस जोड़े को एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें ये साधारण तरीके से बैठे हुए हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर फैल रही है।

Allu Arjun with Wife Sneha Reddy in a Hotel

अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी दोनों को एक स्थानीय होटल में दोपहर का भोजन करते हुए देखकर, कई नेटिज़न्स ने पुष्पा अभिनेता के सरल स्वभाव पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया है । जब ट्विटर पर यह फोटो आई तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अल्लू अर्जुन जमीन से जुड़े इंसान हैं। इतने बड़े होने के बाद भी वह अपना साधारण स्वभाव नहीं भूले हैं। अल्लू अर्जुन अपने प्रशंसकों को प्रभावित करने में कभी असफल नहीं होते। पुष्पा 2 में सभी का दिल जीतने के लिए तैयार अभिनेता को अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ एक स्थानीय गैर- एसी होटल में दोपहर के भोजन का आनंद लेते देखा गया। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और प्रशंसक उनकी सादगी से आश्चर्यचकित हैं। वे उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

End of Feed