AA22xA6 में एक नहीं इतने किरदारों में नजर आएं अल्लू अर्जुन, हर रोल का अलग होगा अंदाज

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 13, 2025, 09:56 AM IST

Allu Arjun Role in AA22xA6: एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों फिल्म AA22xA6 को लेकर सुर्खियों में हैं। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन एक-दो नहीं बल्कि इतने किरादरों में नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर

Allu Arjun Role in AA22xA6: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी अगली मेगा बजट फिल्म AA22xA6 को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसे डायरेक्टर अटली (Atlee) बना रहे हैं। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। फिल्म AA22xA6 से सामने आई ये खबर एक्टर अल्लू अर्जुन के मूवी में रोल को लेकर है। अल्लू अर्जुन इस अपकमिंग फिल्म में एक दो नहीं बल्कि इतने रोल करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म AA22xA6 से जुड़ा क्या बड़ा अपडेट सामने आया है।

Allu Arjun Role in AA22xA6

Image Source: Atlee Kumar/ Instagram

AA22xA6 में होंगे अल्लू अर्जुन के इतने रोल

एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म AA22xA6 को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस फिल्म को लेकर कुछ समय पहले खबर सामने आई थी AA22xA6 में अल्लू अर्जुन का डबल रोल देखने को मिल सकता है, लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में नया दावा किया जा रहा है। बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार AA22xA6 में अल्लू अर्जुन एक -दो नहीं बल्कि 4 रोल करने जा रहे हैं। इस फिल्म में चार पीढ़ियों की कहानी को पर्दे पर दिखाई जाएगी। अल्लू अर्जुन के के चारों किरदारों का लुक और अंदाज बिल्कुल अलग होगा। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है, तो वहीं अल्लू अर्जुन के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। लेकिन आपको बता दें कि AA22xA6 के मेकर्स ने अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर नहीं दी है।

End of Feed