'Pushpa Raj' रोल के लिए अल्लू अर्जुन नहीं बल्कि ये सुपरस्टार था पहली पसंद, नाम जानकर होगी हैरानी

Allu Arjun's Iconic Role Pushpa Raj: सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पुष्पा पार्ट 1 और 2' में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पुष्पा राज का किरदार निभाया है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस मूवी के लिए अल्लू अर्जुन कभी भी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे।

Allu Arjun's Iconic Role Pushpa Raj: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को आखिरी बार फिल्म 'पुष्पा: द रूल' में देखा गया था। 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी के बाद से अल्लू अर्जुन की पूरा भारत में खूब लोकप्रियता बढ़ी है। अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग में दिन-रात इजाफा हुआ है। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि 'पुष्पा राज' के आइकॉनिक रोल के लिए अल्लू अर्जुन कभी भी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। इस फिल्म के मेकर्स ने साउथ के बड़े सुपरस्टार से 'पुष्पा राज' का रोल निभाने के लिए कहा था। आइए जानते हैं कौन है वो अभिनेता?

Mahesh Babu and Allu Arjun

'पुष्पा राज' रोल के लिए अल्लू अर्जुन को अप्रोच करने से पहले मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से बात की थी। मेकर्स की पहली पसंद महेश बाबू ही थे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर महेश बाबू ने इस बात का खुलासा किया है। निर्माताओं को भी लगता था कि महेश बाबू इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट हैं। मगर महेश बाबू ने 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी को ठुकरा दिया था। 'पुष्पा पार्ट 1 और 2' दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। इस फ्रेंचाइजी को ना कहने के बाद अब महेश बाबू को पछतावा हो रहा होगा।

End of Feed