अल्लू अर्जुन फिर खाएंगे जेल की हवा? भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी तेलंगाना पुलिस

Allu Arjun Stampede Case Latest Update: फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) के प्रमोशन के दौरान हुई भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को कुछ दिनों पहले ही जमानत मिली थी। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो तेलंगाना पुलिस अल्लू अर्जुन की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है। पुष्पा 2 भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन की एक फैन की मौत हो गई थी, जिस कारण उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी।

Allu Arjun Stampede Case Latest Update: साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को हाई कोर्ट ने भले ही अंतरिम जमानत दे दी हो और वो घर पर बच्चों और पत्नी के साथ हों लेकिन इससे उनकी सारी परेशानियां कम नहीं हुई हैं। तेलंगाना पुलिस अल्लू अर्जुन की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की सोच रहे हैं, जिस कारण उन्हें फिर से जेल की हवा खानी पड़ सकती है। अल्लु अर्जुन को तेलंगाना पुलिस ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी।

Allu Arjun Jail Case

फिर से जेल जाएंगे अल्लू अर्जुन

सीएनएन न्यूज18 की ताजा खबर के अनुसार, तेलंगाना पुलिस अल्लू अर्जुन की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करने की सोच रही है। तेलंगाना पुलिस जल्द ही पुष्पा 2 भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। अगर अल्लू अर्जुन की जमानत सुप्रीम कोर्ट द्वारा कैंसिल हो जाती है तो उन्हें फिर से जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

End of Feed