Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म नोटों की बारिश कर रही है। हाल ही में फिल्म ने एक और नया खिताब अपने नाम किया है। बता दें अल्लू अर्जुन की फिल्म ने बुक माय शो पर 1.5 करोड़ टिकट बुकिंग का रिकॉर्ड बना लिया है।
Pushpa 2
फिल्म की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं, लेकिन फिल्म की कमाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 'बुक माय शो' पर अपने टिकट बिक्री में नया इतिहास रच दिया है। बता दें इस फिल्म ने 11 दिनों में ही 15 मिलियन टिकट की बिक्री कर ली है। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी फैंस तक दी है।
भारतीय फिल्मों की टिकट बिक्री की जानकारी
- केजीएफ चैप्टर 2: 17.1 मिलियन
- बाहुबली 2 : 16 मिलियन
- पुष्पा 2: 15 मिलियन
- आरआरआर : 13.4 मिलियन
- कल्कि 2898 AD: 13.14 मिलियन
कितनी हुई फिल्म की कमाई
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) रोज नए रिकार्ड्स तोड़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने 11 दिनों में 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। वहीं रिलीज के 11वें दिन इसने देश में 76.60 करोड़ रुपये का बंपर नेट कलेक्शन किया है। 'पुष्पा 2' हिंदी वर्जन में सबसे तेजी से 500 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है।
