Allu Arjun की बेटी Arha ने अपने पापा को दिया father's day गिफ्ट, वीडियो में नेल पॉलिश निकलती आईं नजर

अल्लू अर्जुन ने भी अपनी बेटी और बेटे अरहा और अयान से मिले एक गिफ्ट का वीडियो शेयर किया है। अल्लू अर्जुन ने इस अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है। पहले वीडियो में अल्लू ने अपने बेटे अल्लू अयान द्वारा बनाए गए एक प्यारे कार्ड की झलक दिखाई। दूसरे वीडियो में अल्लू ने अपनी बेटी अरहा की एक झलक दिखाई और वीडियो में वह अपनी बेटी द्वारा दिए गए कार्ड को पकड़े हुए दिखाई दे रहे थे।

पूरी दुनिया में लोग फादर्स डे मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपने पिताओं के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं। वही सेलेब्रिटी के बच्चे भी अपने तरीकों से फादर्स डे मना रहे हैं, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर नजर आ रही है। हाल ही में नयनतारा अपने पति विग्नेश शिवन के साथ इस दिन को मनाते हुए अपने प्यारे बच्चों के साथ खूबसूरत सा वीडियो शेयर की थी, जो अब वायरल हो रहा है। वही अल्लू अर्जुन ने भी अपनी बेटी और बेटे अरहा और अयान से मिले एक गिफ्ट का वीडियो शेयर किया है।

Allu Arjun

Allu Arjun

अल्लू अर्जुन ने इस अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है। पहले वीडियो में अल्लू ने अपने बेटे अल्लू अयान द्वारा बनाए गए एक प्यारे कार्ड की झलक दिखाई। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "सबसे अच्छे बेटे अयान की तरफ से सबसे अच्छे इंसान को।" दूसरे वीडियो में अल्लू ने अपनी बेटी अरहा की एक झलक दिखाई और वीडियो में वह अपनी बेटी द्वारा दिए गए कार्ड को पकड़े हुए दिखाई दे रहे थे, जिस पर अरहा द्वारा बनाए गए एक खास फूल के साथ हैप्पी फादर्स डे लिखा हुआ था। इस बीच, वीडियो में अरहा का प्यारा सा पल भी कैद हुआ है, जिसमें वह अपने नाखूनों से नेल पॉलिश निकाल रही है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

End of Feed