1,780 दिन बाद खत्म हुआ पुष्पा प्रोजेक्ट, अल्लू अर्जुन बोले 'क्या सफर...'

साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म सीरीज पुष्पा का शुभारंभ 5 साल पहले हुआ था। अल्लू अर्जुन ने 5 साल के सफर को यादगार बताते हुए कहा है कि इस सीरीज का एक्सपीरियंस उन्हें हमेशा याद रहेगा। अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पुष्पा प्रोजेक्ट करने की खुशी जाहिर की है।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने पुष्पा सीरीज की शुरुआत 5 साल पहले की थी। दो भागों में रिलीज होने वाली ये कहानी अल्लू अर्जुन का करियर बदलने वाली है, इसका अंदाजा उन्हें खुद भी नहीं होगा। फिल्म पुष्पा (Pushpa) ने अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बनाया और जल्द बॉक्स ऑफिस पर आने वाली पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने उन्हें भारत का सबसे महंगा एक्टर बना दिया है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं, जिसका अंदाजा उन्हें भी है। अल्लू अर्जुन ने 27 नवम्बर के दिन फिल्म पुष्पा 2 का आखिरी शॉट किया और सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात लिखी है। अल्लू अर्जुन ने लिखा है कि पुष्पा प्रोजेक्ट हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा। अल्लू अर्जुन के पोस्ट के अनुसार, 'लास्ट डे, लास्ट शॉट ऑफ पुष्पा... आज पुष्पा की 5 साल की जर्नी खत्म हो गई है। ये कितनी कमाल की जर्नी रही है।'

Allu Arjun completes Pushpa 2

Allu Arjun completes Pushpa 2

पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने लिए हैं 300 करोड़ रुपये

एक वक्त था जब किसी कलाकार को 100 करोड़ रुपये फीस मिल जाती थी तो लोग हैरत में पड़ जाते थे और उसे भारत का सबसे महंगा स्टार मानने लगते थे। अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के साथ इतिहास रच दिया है। अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए 300 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जिसके साथ वो भारत के सबसे मंहगे स्टार बन गए हैं। अल्लू अर्जुन के अलावा किसी भी कलाकार को मेकर्स इतनी मोटी रकम नहीं दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन के इस रिकॉर्ड को कौन सा अभिनेता तोड़ेगा, ये देखना दिलचस्प रहेगा।

End of Feed