Pushpa 2: प्रभास से 3 गुना ज्यादा फीस लेकर हाईएस्ट पेड़ एक्टर बने अल्लू अर्जुन, रकम जानकर हिलने लगेगी जमीन

Allu Arjun fees for Pushpa 2: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की नई फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। इस फिल्म से मेकर्स को मोटी कमाई की उम्मीद है, जिसकी वजह इसको लेकर दर्शकों में नजर आ रहा उत्साह है। फिल्म पुष्पा 2 को लेकर बने उत्साह का फायदा केवल मेकर्स को ही नहीं बल्कि एक्टर अल्लू अर्जुन को भी होने वाला है क्योंकि उन्होंने इस फिल्म के लिए मोटी रकम वसूली है।

Allu Arjun fees for Pushpa 2: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर दर्शकों में जिस तरह का उत्साह नजर आ रहा है, उससे साफ है कि ये फिल्म 5 दिसम्बर के दिन से ऐसी तबाही मचाना शुरू करेगी कि ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरत में पड़ जाएंगे। फिल्म पुष्पा 2 की सफलता की भविष्यवाणी अभी से होने लगी है, जिसकी सबसे बड़ी वजह अल्लू अर्जुन हैं। कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Fees) को दर्शक पुष्पा के रूप में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। अल्लू अर्जुन को भी इस बात का आभास है, जिस कारण उन्होंने फिल्म के मेकर्स से मोटी रकम वसूल की है। अगर आपको पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन को मिल रही फीस के बारे में पता चलेगा तो आप भी हैरान रह जाएंगे।

Allu Arjun Fees for Pushpa 2

प्रभास से 3 गुना ज्यादा फीस ले रहे हैं अल्लू अर्जुन

भारतीय सिनेमा के बाहुबली एक्टर प्रभास (Prabhas) एक फिल्म के लिए मिनिमम 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। उनकी फीस फिल्म की अच्छी कमाई के साथ बढ़ जाती है क्योंकि वो कोई भी प्रोजेक्ट साइन करते समय ऐसी डील करते हैं। अगर इसके दूसरी तरफ हम अल्लू अर्जुन की फीस की बात करें तो उन्होंने पुष्पा 2 के मेकर्स से 300 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। अल्लू अर्जुन की फीस से ही आप समझ सकते हैं कि इस वक्त साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनकी कितनी डिमांड है। अगर ऐसा कहा जाए कि पुष्पा का किरदार निभाकर वो एक ब्रांड बन चुके हैं तो गलत नहीं होगा।

End of Feed