Allu Arjun ने रोड शो के आरोपों को बताया गलत, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलें-"प्लीज मुझे जज मत करिए मैं वैसा इंसान..."

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल इन दिनों सिनेमाघरों पर धमाल कर रही है। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बातें रखी है। इस दौरान एक्टर ने कहा-ये एक बड़ी घटना थी इसमें हादसे में किसी की गलती नहीं है। मैं सरकार का बहुत बड़ा आभारी हूं। सरकार ने फिल्मी इंडस्ट्री का साथ दिया है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल इन दिनों सिनेमाघरों पर धमाल कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद भी कर रहे हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखाई भी दे रहा है। बता दें 04 दिसंबर की रात को हैदराबाद के संध्या थिएटर में इस फिल्म का एक प्रीमियर शो रखा गया था। इस प्रीमियर शो के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी और 1 बच्चा घायल हो गया था। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बातें लोगों के सामने रखी है। आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्या कहा है।

Allu Arjun

Allu Arjun

अल्लू अर्जुन ने गिरफ्तारी के कुछ दिनों के बाद यानी आज 21 दिसंबर को हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अल्लू अर्जुन ने कहा-"यह एक झूठा आरोप है कि उस रात को रोड शो और जुलूस था, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है उस दौरान बस मेरी कार रुक गई थी। यह फिल्म हमारी सालों की बहुत बड़ी मेहनत का परिणाम है और यह कोई दिखावा नहीं है। जब मैं जवाब नहीं देता और अपना चेहरा उन्हें नहीं दिखाता तो उन्हें लगता है कि मैं घमंडी हूं। यह कोई रोड शो या जुलूस नहीं है।"

End of Feed