Ajith Kumar की फिल्म Good Bad Ugly अगले साल पोंगल पर होगी रिलीज, जून 2024 से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 15, 2024, 09:58 AM IST

Good Bad Ugly Announcement: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की बड़ी पैन इंडिया फिल्म 'गुड बैड अगली' (Good Bad Ugly) की अनाउंसमेंट हो गई है। अजित कुमार की यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में पोंगल के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही इसका शूटिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

Good Bad Ugly Announcement: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की फैन फॉलोइंग का कोई ठिकाना नहीं है। साउथ सुपरस्टार के जितने दीवाने टॉलीवुड में हैं, उतने ही फैंस नॉर्थ इंडिया में भी मौजूद है। सुपरस्टार अजित कुमार के फैंस के लिए अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर की बड़ी पैन इंडिया फिल्म 'गुड बैड अगली' (Good Bad Ugly) की अनाउंसमेंट हो गई है। अजित कुमार (Ajit Kumar) की यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में पोंगल के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही इसका शूटिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

Ajith Kumar Movie Good Bad Ugly to be Release on pongal 2025

Ajith Kumar Movie Good Bad Ugly to be Release on pongal 2025

अजित कुमार (Ajit Kumar) फिल्म की शूटिंग इसी साल जून 2024 में शुरू करने वाले हैं। फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट के साथ ही इसका पोस्ट और रिलीज डेट दोनों ही जारी कर दिए गए हैं। आज अजित कुमार के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

End of Feed