Ajayante Randam Moshanam: टोविनो थॉमस की फिल्म अजयंते रंदम मोशनम (ARM) 12 सितंबर 2024 को रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं, लेकिन फिल्म के रिलीज के 6 दिन बाद ही ये फिल्म अब पाइरेसी का शिकार हो गई है। फिल्म बहुत सारे प्लेटफार्म पर लीक हो गई है और आसानी से लोगों के लिए फ्री में उपलब्ध है।
Ajayante Randam Moshanam
हाल ही में टोविनो थॉमस ने कहा कि जो वीडियो ऑनलाइन लीक हुए हैं उसकी क्वालिटी इतनी साफ है कि उस वीडियो की रिकॉर्डिंग बिना हिले हुई है। एक्टर का कहना है कि ऐसी शूटिंग करना बिना थिएटर मालिकों की जानकारी के बिना संभव नहीं है। इतनी लंबी फोन फिल्म की रिकॉर्डिंग बिना ट्राइपॉड का उपयोग किए असंभव है। टोविनो ने यह भी कहा कि इस मामले की जांच शुरू की जानी चाहिए ताकि पता लगाया जा सके कि फिल्म ऑनलाइन कैसे लीक हुई।
टेलीग्राम पर फिल्म देखता हुआ शख्स
हाल ही में इस फिल्म के निर्देशक जितिन लाल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपको झटका लगेगा। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स आराम से बैठकर टेलीग्राम पर ये फिल्म को अपने फोन पर देख रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए निर्माता ने लिखा-एक दोस्त ने मुझे यह भेजा है.. दिल दहला देने वाला।
कितनी हुई फिल्म की कमाई
टोविनो थॉमस की अजयंते रंदम मोशनम बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म में टोविनो थॉमस के अलावा कृति शेट्टी भी नजर आई है। इस फिल्म ने अभी तक 50 करोड़ से अधिक की कमाई की है। बता दें ये पहला मामला नहीं कि कोई फिल्म रिलीज के तुरंत बाद लीक हुई हो इसके पहले भी कई फिल्में लीक हुई थी।
