Aishwarya Arjun: साउथ के फेमस एक्टर अर्जुन सरजा की बेटी ऐश्वर्या अर्जुन और थम्बी रामैया के बेटे उमापति रामैया इस साल जून के दूसरे वीक में चेन्नई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, यह जोड़ा अब अपने रिश्ते में अगला कदम उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Aishwarya Arjun to tie the knot
परिवार की मौजूदगी में सगाई
अर्जुन सरजा की बेटी ऐश्वर्या अर्जुन और थम्बी रामैया के बेटे उमापति रामैया की शादी की खबरे कब से वायरल हो रही है, लेकिन अब इनके शादी का समय आ ही गया है। ऐश्वर्या अर्जुन और उमापति ने पिछले साल अक्टूबर में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सगाई की थी।
इस जगह होगी शादी
रिपोर्ट के अनुसार अभी तक उनकी शादी की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी जून के दूसरे हफ्ते में होगी। अगर रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए, तो उनकी शादी चेन्नई के हनुमान मंदिर में उसी जगह होगी जहां उनकी सगाई हुई थी। ऐश्वर्या और उमापति की शादी की तैयारियां पहले से ही जोरों पर हैं अब बस सात फेरे लेना बाकि है।
इस फिल्म में नजर आएंगे कपल
कपल ने 28 अक्टूबर, 2023 को सगाई की थी। सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हुई थी। ऐश्वर्या अर्जुन ने 2013 में फिल्म पट्टाथु यानाई के साथ अपनी करियर की शुरूआत की थी, उन्हें आखिरी बार अपने पिता अर्जुन सरजा द्वारा निर्देशित तमिल-कन्नड़ प्रेमा बरहा में देखा गया था। दूसरी ओर उनके मंगेतर उमापति फिल्म राजकिली के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं। अब फैंस कपल की शादी होने की राह देख रहे है। उम्मीद हैं कि एक्ट्रेस सगाई में जितनी ज्यादा प्यारी लग रही थी उतनी ही प्यारी अपनी शादी में लगेंगी और इनकी शादी के लिए फैंस को कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा।
