रामचरण साउथ के जाने-माने सितारे है। फैंस उन्हें काफी प्यार देते है। 'आरआरआर' फिल्म के बाद रामचरण को काफी ज्यादा फेम मिल था। फैंस ने उनकी फिल्म आरआरआर को काफी पसंद किया था। हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया है कि आरआरआर की सफलता के बाद एक्टर कई दिनों तक घर से नहीं निकले थे। आइए जानते हैं कारण एक्टर घर से क्यों नहीं निकले थे।
Ram Charan
हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस फिल्म की सफलता और अपने पिता की विरासत संभालने को लेकर बात की है। इस इंटरव्यू के दौरान राम चरण ने बताया कि 'आरआरआर' की सफलता के बाद वे कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकले। रामचरण ने कहा कि वह फिल्मों की सफलता को लेकर ज्यादा दबाव नहीं लेते।
बहुत राहत महसूस कर रहा था
'आरआरआर' की सफलता ने भी उनके रवैये को ज्यादा नहीं बदला। उन्होंने कहा, "यह मेरी अच्छी या बुरी बात है कि मुझे दबाव लेना नहीं लेना आता। सच कहूं तो, जब कोई फिल्म अच्छा नहीं करती, तब भी मैं पार्टी करता हूं। मुझे याद है जब आरआरआर सफल हुई, उस समय मैंने एक हफ्ते तक घर नहीं छोड़ा। मैं बहुत राहत महसूस कर रहा था, मैं बिना तनाव के परिवार के साथ समय बिता रहा था। दबाव के मामले में मेरे साथ विपरीत कहानी है।"
इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' 2022 में रिलीज हुई थी। राम चरण के अलावा, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन भी इस फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके अलावा फिल्म के एक गाने 'नाटु-नाटु' को भी बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की लिस्ट में ऑस्कर अवार्ड मिला था। राम चरण जल्द ही एक्शन ड्रामा 'गेम चेंजर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक शंकर कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी दिखाई देंगी। इसके अलावा, वह सुकुमार द्वारा निर्देशित एक फिल्म में भी नजर आएंगे।
