‘लकी भास्कर’ के बाद नए प्रोजेक्ट के लिए तैयार हुए दुलकर सलमान, पूजा सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने

लकी भास्कर की सफलता के बाद फैंस दुलकर सलमान की नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। दुलकर सलमान के पाइपलाइन में अभी कई फिल्में हैं। हाल ही में दुलकर सलमान की इस फिल्म की पूजा सेरेमनी रखी गई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस इस तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

लकी भास्कर की सफलता के बाद फैंस दुलकर सलमान की नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। दुलकर सलमान के पाइपलाइन में अभी कई फिल्में हैं। इन प्रोजेक्ट में निर्देशक पवन सादिनेनी की एक फिल्म भी शामिल है। दुलकर सलमान के जन्मदिन के दिन इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था। हाल ही में इस फिल्म की पूजा सेरेमनी रखी गई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Dulquer Salmaan

Dulquer Salmaan

इस फोटो में दुलकर सलमान सफेद रंग का एथनिक कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। इस फोटो में दुलकर सलमान के साथ-साथ पवन सादिनेनी, अश्विनी दत्त, अल्लू अरविंद और टीम के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में निर्माताओं ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए मेकर्स ने लिखा- हमारे स्टार को आगे ले जाने के लिए दिग्गज तिकड़ी एक साथ। आकासमलोओकातारा की यात्रा शुरू होती है। इस फोटो में दुलकर सलमान के साथ निर्माता अश्विनी दत्त और अल्लू अरविंद एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दुलकर सलमान की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अपने प्रशंसकों को खुश करने के लिए लगातार दिलचस्प फिल्में कर रहे हैं।

End of Feed