साउथ स्टार जयम रवि ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि उन्होंने आरती से तलाक लेकर अपना 15 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया है। एक्टर के तलाक के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस के कारण आरती से तलाक लिया था, जिसके बाद एक्टर ने इस बातों को झूठा बताया था। अब एक्टर की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो एक एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं, जिसमें दोनों के गले में जयमाला है।
Jayam Ravi
अब इस वायरल फोटो को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्टर ने प्रियंका मोहन के साथ दूसरी शादी कर ली है। जयम रवि और प्रियंका मोहन की शादी की तस्वीर देखकर फैंस को झटका लग रहा है कि और वो पूछ रहे हैं कि एक्टर ने सच में शादी कर ली है क्या। आइए जानते हैं वायरल फोटो का क्या है सच।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि जयम रवि और प्रियंका मोहन ने सात फेरे नहीं लिए है बल्कि ये वायरल फोटो उनकी आने वाली फिल्म की है। रिपोर्ट के अनुसार ये फोटो उनकी फिल्म 'ब्रदर' की शूटिंग की है। बता दें उनकी ये फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। जयम की इस फिल्म की टक्कर धनुष की फिल्म कुबेरा से होने वाली है। जयम की फिल्म ब्रदर में प्रियंका मोहन के अलावा भूमिका चावला, योगी बाबू, रोबो शंकर भी नजर आने वाले हैं।
