साउथ मूवीज

Rajinikanth ने अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही शेयर किया इमोशनल नोट, फैंस का किया शुक्रिया अदा

सुपरस्टार रजनीकांत हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसपर उन्होंने लिखा है कि- मेरे भर्ती होने के बाद मेरे जल्द ठीक होने की कामना करने वाले मेरे राजनेता मित्रों, सिनेमा जगत के को-स्टार मेरे शुभचिंतकों और मीडिया मित्रों को मेरा हार्दिक धन्यवाद।

Image

Rajinikanth

सुपरस्टार रजनीकांत हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने एक इमोशनल नोट शेयर किया है और फैंस का शुक्रिया अदा किया है। बता दें रजनीकांत को तेज पेट दर्द होने के कारण चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जानकारी दी थी एक्टर के दिल से जुड़ी रक्त वाहिका में सूजन आ गई थी। जिसके बाद इसे ट्रांस कैथेटर के जरिए नॉन सर्जिकल मेथड से ट्रीट किया गया है। अब एक्टर ने उनके लिए प्रार्थना करने वाले फैंस का धन्यवाद दिया है।

हाल ही में रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसपर उन्होंने लिखा है कि- मेरे भर्ती होने के बाद मेरे जल्द ठीक होने की कामना करने वाले मेरे राजनेता मित्रों, सिनेमा जगत के को-स्टार मेरे शुभचिंतकों और मीडिया मित्रों को मेरा हार्दिक धन्यवाद। इसके अलावा मुझे बनाने वाले लोगों, मेरे फैंस को विशेष धन्यवाद, जिन्होंने अपने प्रेम से मेरी भलाई के लिए प्रार्थना की है।" इस इमोशनल नोट को पढ़कर फैंस काफी भावुक हो रहे हैं। बता दें इस फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर अब एक्टिव नहीं रहेंगे डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म वेट्टैयन

रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन जल्द ही रिलीज होने वाली है। बता दें ये फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ बिग बी 33 साल बाद नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीद है। इस फिल्म में फहद फासिल भी नजर आने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article