Jayam Ravi’s Secret Relationship: जयम रवि और आरती रवि इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। ऐसी अफवाहें है कि जयम ने अपना 15 साल का रिश्ता एक सिंगर के कारण तोड़ा है। अब आखिरकार इस मामले पर केनिषा फ्रांसिस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। बता दें केनिषा फ्रांसिस गोवा की सिंगर हैं। आइए जानते हैं कि केनिषा फ्रांसिस ने क्या कहा है।
जयम रवि केनिषा फ्रांसिस के साथ सुरक्षित है?
जयम रवि और आरती ने 09 सितंबर को तलाक लिया है। बता दें एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी थी कि कपल आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं। तलाक की खबर के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि दूसरी महिला यानी केनिषा फ्रांसिस के कारण ही जयम ने आरती से तलाक लिया है। ये खबर आग की तरह फैल गई थी, जिसके बाद फैंस के बीच काफी गुस्सा था। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर लिखा था-जयम रवि केनिषा फ्रांसिस के साथ सुरक्षित है?' इसपर केनिषा फ्रांसिस ने यूजर को जवाब दिया है।

Jayam Ravi divorce with Aarti
अपने माता-पिता के साथ सुरक्षित हैं?
केनिशा ने कहा, "आप अपने माता-पिता के साथ सुरक्षित हैं? आप खुद के साथ सुरक्षित हैं? अपनी सभी असुरक्षाओं के साथ सुरक्षित हैं? क्या आप अपने आस-पास के सभी दोस्तों के साथ सुरक्षित हैं? आप दूसरों के लिए सबसे पहले एक सुरक्षित व्यक्ति हैं? मैं आपके लिए शांति और प्यार की कामना करती हूँ।" अब ये जवाब तेजी से वायरल हो रहा है।
शादी की सालगिरह छोड़ सिंगर के साथ बिताया समय
रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि जयम रवि और आरती के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही थी। एक्टर अपनी पत्नी और परिवार के साथ 14वीं शादी की सालगिरह मनाना छोड़ केनिशा फ्रांसिस के साथ गोवा में समय बिताना रहे थे। इस बात की जानकारी आरती को तब हुई जब उन्हें ओवरस्पीडिंग के कारण चालान का अलर्ट आया तब उन्हें पता चला कि जयम गोवा में केनिषा फ्रांसिस के साथ समय बिता रहे हैं।
