साउथ मूवीज

न्यूली डैड रणवीर सिंह Ponniyin Selvan एक्ट्रेस संग रोमांस करते आएंगे नजर, निभाएंगे इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार

रणवीर सिंह इन दिनों न्यूली डैड बनने के कारण चर्चा में है। बता दें एक्टर जल्द ही फिल्म सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। वही अब एक्टर की नई फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रणवीर सिंह जल्द ही आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर में नजर आने वाले हैं।

Image

Ponniyin Selvan actress

रणवीर सिंह इन दिनों न्यूली डैड बनने के कारण चर्चा में है। बता दें एक्टर जल्द ही फिल्म सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। वही अब एक्टर की नई फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। ताजा अपडेट के अनुसार रणवीर सिंह जल्द ही आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर इंटेलिजेंस ऑफिसर का रोल निभाने वाले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार एक्टर इस फिल्म में अपने से 20 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। ये एक्ट्रेस साउथ की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में भी नजर आ चुकी हैं। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि सारा अर्जुन है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में रणवीर सिंह पाकिस्तान में एक मिशन पर काम करते होते हैं। अब रणवीर सिंह को सारा अर्जुन संग देखने के लिए फैंस बेताब है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

ये सितारे भी होंगे शामिल

इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल नजर आने वाले हैं। अब फैंस इस फिल्म फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। सारा ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रुप में फिल्मों में काम करना शुरू किया था। सारा अर्जुन पोन्नियिन सेलवन के अलावा ‘देवा थिरुमगल’ सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’, ‘सांड की आंख’ में भी नजर आ चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को मुंबई और यूएई में शूट किया जाएगा।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article