शादी के 16 दिनों के बाद Naga Chaitanya ने फैंस को दी खुशखबरी, Sai Pallavi से बड़ा है कनेक्शन

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 04 दिसंबर को शादी की थी। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। फैंस ने इन फोटोज को काफी पसंद किया था। अब एक्टर ने फैंस के बाद एक खुशखबरी शेयर की है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने फैंस को क्या गुड न्यूज दी है।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 04 दिसंबर को शादी की थी। दोनों की शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में हुई थी। अब कपल की शादी हुए 15 दिन पूरे हो गए हैं। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने फैंस को क्या खुशखबरी दी है। नागा चैतन्य अपनी शादी के बाद से अपनी आने वाली फिल्म थंडेल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर की फिल्म 7 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Naga Chaitanya

Naga Chaitanya

हाल ही में नागा चैतन्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में साई पल्लवी और नागा चैतन्य नजर आ रहे हैं। ये पोस्टर उनकी फिल्म के दूसरे गाने की है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा-शिव और शक्ति के एक साथ आने की तीव्रता को आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकता। Thandel का दूसरा गाना ShivaShakti 22 दिसंबर को तेलुगु, हिंदी और तमिल में काशी के दिव्य घाटों पर भव्य लॉन्च होगा।

End of Feed