GOAT Teaser: Thalapathy के बर्थडे पर फैन्स को मिला गिफ्ट, डबल रोल में बाइक पर स्टंट करते दिखे एक्टर

GOAT Teaser: विजय थलपति आज 50 साल के हो गए हैं। बता दें उनका जन्म 22 जून 1974 को तमिलनाडु के मद्रास में हुआ था। इस खास मौके पर GOAT का टीजर रिलीज किया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस टीजर पर एक्टर डबल रोल में नजर आ रहे हैं, जिस कारण फैंस काफी खुश हैं।

GOAT Teaser: विजय थलपति आज 50 साल के हो गए हैं। बता दें उनका जन्म 22 जून 1974 को तमिलनाडु के मद्रास में हुआ था। वहीं एक्टर के 50वें जन्मदिन पर GOAT मेकर्स ने बड़ा गिफ्ट फैंस को दिया है। इस खास मौके पर GOAT का टीजर रिलीज किया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस टीजर पर एक्टर डबल रोल में नजर आ रहे हैं, जिस कारण फैंस काफी खुश हैं।

GOAT Teaser

GOAT Teaser

इसके बाद फिल्मों में नजर नहीं आएंगे थलापति

थलापति विजय के फैंस एक्टर की आने वाली दो फिल्मों पर नजर गड़ाए हुए हैं। इन दो फिल्मों के रिलीज होने के बाद वह पूरी तरह से अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान केंद्रित करेंगे। एक्टर 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) फिल्म में बिजी हैं। इसके बाद वह 'विजय 69' फिल्म में नजर आएंगे। कुछ समय से यह अफवाहें भी चल रही हैं कि थलापति विजय की यह फिल्म अब नहीं आएगी और GOAT उनकी आखिरी फिल्म होगी। 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) टीजर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। थलापति विजय के फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। फैंस फिल्म 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह विजय की आखिरी फिल्मों में से एक हो सकती है। इस टीजर के रिलीज के साथ, फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

End of Feed